तप कल्याणक महोत्सव
21 Jan 2026, 10:00 PM
— 22 Jan 2026, 02:00 PM
श्री 1008 चंद्रप्रभु दि. जैन पंचायती मंदिर, पंचकल्याणक स्थल, गणपुर चौकड़ी, बड़वानी रोड, जिला धार (म.प्र.)
क्षमता: —
गणपुर चौकड़ी में भगवान के तप कल्याणक के पावन अवसर पर विविध धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
गुरुवार, 22 जनवरी 2025 को प्रातः 06:00 बजे से जाप, अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात जिनालय विधि, पूजन, शांति धारा एवं जन्म कल्याणक पूजा संपन्न होगी।
प्रातः 09:00 बजे से मूर्ति श्री के मंगल प्रवचन होंगे। दोपहर 12:15 बजे से राज्य दरबार एवं विभिन्न विधि-विधान आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 32 मुकुटधारी राजाओं द्वारा राज्याभिषेक, षट्कर्म व्यवस्था, नीलांजन नृत्य एवं वैराग्य दर्शन जैसे विशेष आयोजन होंगे।
इसके पश्चात लौकिक देव आगमन एवं वन गमन का भावपूर्ण आयोजन किया जाएगा। अपराह्न 03:30 बजे से पुनः मूर्ति श्री के मंगल प्रवचन होंगे।
सायं 06:00 बजे से आरती एवं भक्ति, सायं 07:30 बजे से शास्त्र प्रवचन तथा रात्रि 08:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन है कि इस तप कल्याणक महोत्सव में सहभागी बनकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

अन्य विवरण
- पंजीकरण आवश्यक: नहीं
- सीट क्षमता: अनिर्धारित